नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करेंगे Supradyn multivitamin tablet के बारे में जिसे बहुत से लोग रोज़ाना लेते हैं। बहुत से लोग इस multivitamin tablet को use करते हैं इसलिए हम इस पोस्ट में Supradyn के बारे में जानकारी देंगे।
Table of Content
Introduction
आज हम बात करेंगे Supradyn के benefits, uses, dosage और side effects की ताकि आप यह जान पाएं की आपको इसे लेना चाहिए या नहीं।
यह एक multivitamin और multimineral tablet है। यह बहुत ही अच्छा मल्टीविटामिन सप्लीमेंट है।
हम macro nutrients जैसे की protein, carbs और fats अपनी diet से ले लेते हैं पर micro nutrients नहीं ले पाते, वो आप इस सप्लीमेंट से ले सकते हैं जो हमारी skin, hair, immune system और बाकी बॉडी के लिए फायदेमंद हैं।
Price of Supradyn Multivitamin Tablet
सुपराडिन टेबलेट को आप किसी भी केमिस्ट शॉप से आसानी से ले सकते हैं। इसके 15 टेबलेट्स के पैक का price 40₹ तक है जिसे आप नीचे दिए लिंक से खरीद सकते हैं।
खरीदने के लिए नीचे लिंक देख सकते हैं –
यह एक brown colour sugar coated टेबलेट है। इसकी quality को देखते हुए इसकी कीमत काफी किफायती है।
Ingredients of Tablet
Vitamin A Acetate – 10000 IU |
Vitamin D3 – 1000 IU |
Thiamine Mononitrate – 10 mg |
Riboflavin – 10 mg |
Vitamin B6 – 3 mg |
Vitamin B12 – 15 mcg |
Nicotinamide – 100 mg |
Calcium Pantothenate – 16.3 mg |
Vitamin C (Ascorbic Acid) – 150 mg |
Vitamin E Acetate – 25 mg |
Biotin – 0.25 mg |
Calcium Phosphate – 129 mg |
Magnesium Oxide – 60 mg |
Copper Sulphate – 3.39 mg |
Zinc Sulphate – 2.2 mg |
इस टेबलेट में कुछ तत्त्व नहीं हैं जो कुछ महंगे मल्टीविटामिन में होते हैं। जैसे की इसमें Ginseng नहीं है, Gingko Biloba नहीं है, इसके अलावा इसमें Omega 3 fatty acids नहीं हैं और कुछ amino acids नहीं है।
यह एक pure multivitamin और multimineral tablet है। अच्छी बात यह है की यह एक सस्ती टेबलेट है और लगभग सारी चीज़ें आपको मिल जाती हैं।
Supradyn Bayer Pharmaceuticals Pvt Ltd कंपनी का प्रोडक्ट है और भारत में एक मशहूर कंपनी इसे बनाती है।
यह एक हेल्थ सप्लीमेंट है जो शरीर में आवश्यक मिनरल विटामिन की कमी को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
Supradyn Tablet uses in hindi | Supradyn ke fayde
- Supradyn शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानि immunity को बढ़ाती है।
- यह stress को कम करने में मदद करती है।
- शरीर की कार्य क्षमता को यह बढ़ाती है। ये शरीर को आवश्यक विटामिन और मिनरल प्रधान करती है।
- इसके trace element आपको वो सभी nutrients देते हैं जो आपको हमेशा आपके खाने से हमेशा प्राप्त नहीं होते हैं।
- इसके trace element आपके स्वस्थ त्वचा के लिए, बालों के लिए, नाखुनो के लिए बेहद ही फायदेमंद है।
- यह आपको दिन भर active रखने में भी मदद करती हैं और gym जाने वाले लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद है।
Dose of Supradyn Tablet
यह गोली आप सुबह नाश्ते के बाद पानी के साथ ले सकते हैं। यह गोली sugar coated है इसीलिए जिन लोगों में diabetes बहुत ज़्यादा है, ऐसे मरीज़ इस गोली को बिना डॉक्टर की सलाह के बिलकुल न लें।
आप दिन में इसकी 1 गोली से ज़्यादा नहीं लें क्यूंकि ज़्यादा गोली लेने से आपको फायदे नहीं नुक्सान हो सकते हैं।
Side Effects of Supradyn
टेबलेट खाली पेट लेने से उलटी होना, पेट में जलन होना, पेट फूल जाना ऐसी तकलीफें हो सकती हैं। कभी-कभी कुछ लोगों में बिलकुल ही भूख न लगना, सर भारी होना, सर दर्द होना ऐसे लक्षण भी दिखाई देते हैं।
पेट साफ़ न होना, पिशाब का पीलापन, बहुत ज़्यादा प्यास लगना ऐसे कुछ side effects दिख सकते हैं। इसमें मौजूद iron elements के कारण आपको अपनी आँखों का रंग थोड़ा सा बदला हुआ नज़र आ सकता है।
इसके अलावा इसके कोई बहुत बड़े side effect नहीं दिखाई देते हैं। इसीलिए इसे proper dose में ही लें।
Supradyn में मौजूद vitamin a की मात्रा pregnant women के लिए नुकसानदायक हो सकती है। यह 10000 IU है, इसलिए pregnant women इसे बिना किसी डॉक्टर की सलाह के नहीं लें।
Bottom Line
तो दोस्तों, यह तहत Supradyn का एक छोटा सा review में आशा करता हूँ की यह जानकारी आपको ज़रूर पसंद आएगी।
आपके प्रशन आप मुझे कमेंट करके ज़रूर पूछ सकते हैं। यदि आपने इस टेबलेट को use किया है तो आपके अनुभव आप comment में ज़रूर लिखिए।
FAQ’s
Q: सुप्राडिन टैबलेट के नुकसान?
Ans. टेबलेट खाली पेट लेने से उलटी होना, पेट में जलन होना, पेट फूल जाना ऐसी तकलीफें हो सकती हैं।
Q: Supradyn tablet price in hindi?
Ans. इसके 15 टेबलेट्स के पैक का price 40₹ तक है।
Q: सुप्राडिन टैबलेट लेने का तरीका?
Ans. यह गोली आप सुबह नाश्ते के बाद पानी के साथ ले सकते हैं।
Q: बालों के लिए supradyn गोली का उपयोग करता है?
Ans. यह गोली specific तौर पर बालों के लिए नहीं है, इससे बालों को कुछ फायदा होता है लेकिन अगर आपको बालों की ही समस्या को दूर करना है तो यह ज़्यादा फायदा नहीं देगी।
और पढ़ें –